Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन कुछ न कुछ दिल छू लेने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमे से कुछ वीडियो तो पोस्ट होते ही गोली की स्पीड से वायरल हो जाते हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें मंदिर के बाहर सोई महिला के साथ कुछ ऐसा हो जाता है। जिसे देखने के बाद आपकी आंखो से आंसू आ जाएंगे।
पढ़ें :- VIDEO : मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक संग रचाई शादी, वीडियो जारी कर बोली-मैं किडनैप नहीं, प्रेमी के साथ हिन्दू रिवाज से कर ली है शादी
आपने कभी सोचा है कि अगर कभी आपको अचानक भगवान दिख गए तो आप क्या करेंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर के बाहर काफी लोग बैठे हैं, उनमें से कुछ जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं तो कुछ लेटे हुए है। शायद ये लोग भगवान के कपाट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अचानक वहां पर एक शख्स भगवान का रूप धारण कर सोए हुए लोगों के पास पहुंचता है। उसने भगवान के श्याम रंग को धारण किया है, साथ ही पूरी तरह भगवान की तरह दिख रहा है।
भगवान का रूप धारण करने वाला वो शख्स एक महिला के पास पहुंचता है और फिर उसे हाथ से उठाता है। महिला जैसे ही नींद से जागती है, उसकी नजर तुरंत उस कालाकार पर जाती है, पर नींद में होने की वजह से वो हकीकत को नहीं समझ पाती और उसे लगता है, जैसे भगवान खुद उसके पास आए हैं। वो महिला रोते हुए तुरंत उस कलाकार के पैरों को पकड़ लेती है। कलाकार हंसने लगता है साथ ही पीछे बैठे लोग भी हंसने लगते हैं।
मंदिर के बाहर भगवान का रूप धारण करने वाले शख्स और महिला के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @cky_meena_official नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा- ‘ये क्षणिक आनंद जो माता जी ने उठाया है, जीवन लुटा देते हैं लोग उसके लिए’।