Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी

पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी

By Sushil Sah 
Updated Date

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से कानून-व्यवस्था के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के ऐतिहासिक उर्स मेले में महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करने वाले चार मनचलों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कड़े रुख के चलते आरोपियों की हेकड़ी तुरंत गायब हो गई और वे थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए देखे गए।

पढ़ें :- Viral Video: कोई ट्रेन की छत से तो कोई खंभे से लटक रहा, इस स्टेशन का मंजर देख उड़ जाएंगे आपके भी होश

मेले में की थी बदसलूकी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत में सालाना उर्स मेले का आयोजन किया गया था, जहां भारी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचे थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चार मनचलों ने मेले में घूम रही महिलाओं पर गलत व्यंग और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित महिलाओं द्वारा शोर मचाने और शिकायत करने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को मौके से ही धर दबोचा और उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और मेला कमेटी ने काफी सराहना की है।

थाने में मांगी माफी

आरोपियों ने गिरफ्तारी के बाद मनचलों की सारी हेकड़ी निकल गई। पुलिस कस्टडी में चारों आरोपी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे। उनलोगों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा, “साहब, अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी, हमें माफ कर दीजिए।” इसके साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असमाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थलों और मेलों में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- वाराणसी में CCTV पर गमछा डालकर बेखौफ चोरों ने की लाखों की चोरी, मचा हड़कंप
Advertisement