Jan Akrosh Mahila Padyatra: महिला आरक्षण पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। संसद में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल के गिरने बाद सत्ता पक्ष के नेता विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक भाजपा ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव फर्जी PDA की बात न करें, इनकी सरकार में सबसे ज्यादा पिछड़े और दलितों पर हुआ था अत्याचार: केशव मौर्य
जन आक्रोश महिला पदयात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक तमाम नेता शामिल हुए। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्या ने बिल का विरोध करने पर सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ने कहा, “महिलाओं के गुस्से और श्राप से सपा-कांग्रेस भस्म हो जाएगी। जिन पार्टियों को महिलाओं के वोट नहीं मिलेंगे, वे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अपना खाता भी नहीं खोल पाएंगी। आरक्षण लागू होने तक संघर्ष जारी रहेगा।”
इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, “यह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विरोध का नतीजा है। महिलाएं गुस्से में सड़कों पर उतर आई हैं, और आप राज्य की महिलाओं द्वारा प्रदर्शित इस असाधारण शक्ति प्रदर्शन को देख सकते हैं।”