Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Womens Asia Cup Final: आज विमेन्स एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगे भारत और श्रीलंका; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मैच

Womens Asia Cup Final: आज विमेन्स एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगे भारत और श्रीलंका; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

INDW vs SLW Womens Asia Cup Final: आज 28 जुलाई को विमेंस एशिया कप 2024 (Women’s Asia Cup 2024) का फाइनल मैच इंडिया विमेंस और श्रीलंका विमेंस (India Women vs Sri Lanka Women) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले सेमी-फाइनल में इंडिया विमेंस ने बांग्लादेश विमेंस को हराया था, जबकि श्रीलंका विमेंस ने पाकिस्तान विमेंस को मात दी थी। अब दोनों टीमें फाइनल में भिड़ने वाली हैं। आइये जानते हैं कि इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, एशिया कप 2024 का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

IND W vs SL W विमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मैच कब शुरू होगा? 

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, एशिया कप 2024 का फाइनल मैच रविवार 28 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समय अनुसार) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

IND W vs SL W विमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, एशिया कप 2024 का फाइनल मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

IND W vs SL W विमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मैच को टीवी कहां देख पाएंगे?

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, एशिया कप 2024 का फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा।

IND W vs SL W विमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

इंडिया विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस, एशिया कप 2024 का फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता
Advertisement