Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषयक कार्यशाला का शुभारंभ: सीएम योगी बोले-डबल इंजन सरकार की ऊर्जा का लाभ ले रहा उत्तर प्रदेश

‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषयक कार्यशाला का शुभारंभ: सीएम योगी बोले-डबल इंजन सरकार की ऊर्जा का लाभ ले रहा उत्तर प्रदेश

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यशाला ‘भारत में पशु नस्लों के विकास’ का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में अन्नदाता किसानों की खुशहाली के लिए जो कदम बढ़ाए गए हैं, वह अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय हैं। आज उसी का परिणाम है कि डबल इंजन सरकार की ऊर्जा का लाभ उत्तर प्रदेश ले रहा है।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

उन्होंने आगे कहा, इस क्रम में आज भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह जी के साथ लखनऊ में आयोजित ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषयक कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। कार्यशाला में उपस्थित समस्त पशुपालकों, मत्स्य पालकों, अन्नदाता किसानों एवं अन्य हित धारकों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन।

इसके साथ ही कहा, अन्नदाता किसानों की खुशहाली और समृद्धि के बगैर देश में खुशहाली और समृद्धि नहीं आ सकती है। भारत सरकार का धन्यवाद, जिसने उत्तर प्रदेश में मिल्क प्रोड्यूसर को प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़े अभियान को आगे बढ़ाया है। वर्तमान में 14 लाख से अधिक गोवंश सरकार की गौशालाओं में या फिर सरकार द्वारा सहायता प्राप्त पशुपालकों के बीच में उनकी देखभाल की जा रही है।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
Advertisement