Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. World Cancer Day: आयुष्मान खुराना ने वर्ल्ड कैंसर डे पर पत्नी को बताया सुपर वुमन, शेयर की ब्यूटी फुल तस्वीर

World Cancer Day: आयुष्मान खुराना ने वर्ल्ड कैंसर डे पर पत्नी को बताया सुपर वुमन, शेयर की ब्यूटी फुल तस्वीर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

World Cancer Day: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और ताहिरा कश्यप ( Tahira Kashyap) बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स में से एक हैं। पार्टी हो या बॉलीवुड का कोई इवेंट दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। वहीं जहां कपल की शादी को 15 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है वह एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। एक बार फिर, आज विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) के अवसर पर, अभिनेता ने अपनी पत्नी को समर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट की।

पढ़ें :- Singer Taylor Swift Grammy Awards 2027 : टेलर स्विफ्ट ने लगातार 5वीं बार 'एल्बम ऑफ द ईयर' ' नॉमिनेशन पाकर की रिकॉर्ड की बराबरी , रचा इतिहास

आज, 4 फरवरी को, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों और वीडियो की एक लिस्ट बनाई। यह पोस्ट उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) को समर्पित थी। पोस्ट में, उन्होंने तस्वीरों की एक लिस्ट साझा की, जिसकी शुरुआत मिरर सेल्फी के लिए पोज देते हुए शानदार जोड़े से हुई, इसके बाद ताहिरा की सर्जरी के निशान को दिखाते हुए एक तस्वीर सामने आई जिसमें उनकी कमर पर सर्जरी का निशान बना हुआ था।


तीसरी तस्वीर में ताहिरा ने नारंगी रंग की टी-शर्ट के साथ डेनिम और स्टाइलिश टोपी पहनी हुई है। इसपर बड़े खास अदाज में लिखा है, “F*#K CANCER!” और पोस्ट का समापन उनके व्यायाम करते हुए एक बूमरेंग वीडियो के साथ होता है। इसी के साथ पोस्ट को कैप्शन देते हुए स्टार ने लिख कि जिस लड़की को मैंने पंजाब यूनिवर्सिटी में झोपड़ी नंबर 14 पर समोसा और चाय पिलाई थी। आपको दिल और आत्मा से प्यार ताहिरा कश्यप

Advertisement