Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. World’s Most Expensive Fish :  दुनिया की सबसे महंगी फिश , कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

World’s Most Expensive Fish :  दुनिया की सबसे महंगी फिश , कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

By अनूप कुमार 
Updated Date

World’s Most Expensive Fish :  मछली खाने के शौकीन लोगों के लिए हैरान करने वाली खबर है। दुनिया की सबसे महंगी फिश की कीमत सुन कर दातों तले उंगली दबाना पड़ जाएगा। टोक्यो के प्रसिद्ध तोयोसु फिश मार्केट (Toyosu Fish Market) में 5 जनवरी को आयोजित नीलामी में 243 किलो वजनी ब्लूफिन टूना मछली 510 मिलियन येन यानी लगभग 29 करोड़ रुपये में बिकी। सबसे महंगी मछली इसी साल जनवरी मे जापान में बिकी। यह इतिहास की सबसे महंगी बिकने वाली मछली है।

पढ़ें :- video-छात्राएं जान जोखिम में डालकर जा रहीं स्कूल, मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बदहाल बुनियादी सुविधाओं की हकीकत

विशालकाय ब्लूफिन टूना (Giant Bluefin Tuna) के एक किलो मांस की कीमत लगभग 12 लाख रुपये पड़ी। इस मछली की कीमत ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि यह सोने से भी ज्यादा कीमती साबित हो रही है।

29 करोड़ रुपये की कीमत वाली ब्‍लू‍फिन टूना को जापान की मशहूर कियोमुरा कॉर्पोरेशन ( Kiyomura Corporation ) के मालिक कियोशी कियोमुरा ( Kiyoshi Kiyomura ) ने खरीदा है। कियोशी ‘टूना किंग’ के नाम से मशहूर हैं. वे रेस्टोरेंट चेन ‘सुशी जनमई’ (Restaurant chain ‘Sushi Zanmai’) चलाते हैंं । वह हर साल नए साल की पहली नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाने के लिए जाने जाते हैं। कियोशी कियोमुरा अपने ग्राहकों को दुनिया की सबसे उम्दा क्वालिटी की टूना परोसने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को हमेशा तैयार रहते हैं।

ब्लूफिन टूना को सी-फूड की दुनिया में सबसे प्रीमियम और लग्जरी खाने योग्य मछली माना जाता है। इसका मांस बेहद मुलायम, रसीला और कुदरती फैट से पूरी तरह से भरपूर होता है। इसके पेट का खास हिस्सा, जिसे ‘ओटोरो’ (‘Otoro’) कहा जाता है, स्वाद में मक्खन की तरह मुंह में घुल जाता है। इसका रंग, टेक्सचर और लाजवाब स्वाद इसे आम टूना मछलियों के मुकाबले कई गुना बेहतर बनाता है।

यह मछली गहरे और ठंडे समुद्रों में हजारों मील का सफर तय करती है, जिससे इसे ढूंढना और पकड़ना बहुत ही जोखिम भरा काम होता है। इनकी संख्या काफी कम रह गई है।

पढ़ें :- Video- जान हथेली पर रख उफनती बेतवा पार कर, स्कूल पहुंच रहे थे छात्र, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन की खुली आंख
Advertisement