Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विश्वकर्मा जयंती पर राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में पूजा-अर्चना, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विश्वकर्मा जयंती पर राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में पूजा-अर्चना, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नौतनवा में गुरुवार को श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कॉलेज में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों, मशीनों एवं तकनीकी संसाधनों का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- बुलंदशहर: पहली मंजिल में हत्या कर टांग काट शव को सड़क में फेका गया, ​नीच सो रहें परिजनों को पता भी नही चला

सम्मान समारोह में बी.फार्म अंतिम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शाहिदा खातून और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली तपस्या चौहान को सम्मानित किया गया। वहीं बी.फार्म तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान हासिल करने वाली रिद्धि सिंह तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मीरा गौड़ को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

बी.फार्म प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अमरीश को प्रथम पुरस्कार और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अमित यादव को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डिप्लोमा प्रथम वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजकुमार को विशेष पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए अमित चौधरी और आदित्य प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया।

कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज के निदेशक डॉ. शोभराम साहू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीकी कौशल और शिल्प के प्रतीक हैं। विश्वकर्मा जयंती विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, परिश्रम और तकनीकी दक्षता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।

पढ़ें :- 15 परीक्षाओं में फेल ,15 साल नेवी में दी सेवा.. अब UPSC CAPF में हासिल की 343वीं रैंक, जानिए मयंक की कहानी

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका छाया साहू, डॉ. अमित त्रिपाठी, आरजू खान, हरिओम जायसवाल, आकांक्षा चौरसिया, सवेनूर, अंबिका कुमारी, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद हुसैन, निशा, शैलेंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार, आदिल सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Advertisement