WPL 2024 Money Prize : विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस (Royal Challengers Bangalore Women) ने दिल्ली कैपिटल्स विमेंस (Delhi Capitals Women) को आठ विकेट से हराकर पहला खिताब अपने नाम किया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स विमेंस लगातार दूसरी बार फाइनल में खिताब जीतने से चूक गयी। हालांकि, फाइनल में पहुंचने वाली दोनों ही टीमों पर पैसों की बरसात हुई है। आइये विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के मनी प्राइज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
विमेंस प्रीमियर लीग 2023 (Women’s Premier League 2023) की तरह इस बार भी विजेता टीम और उपविजेता टीम को उतनी ही राशि दी गयी है। यानी इस बार डब्ल्यूपीएल 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस (Royal Challengers Bangalore Women) को 6 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स विमेंस (Delhi Capitals Women) को 3 करोड़ रुपये मिले हैं। साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को फेयरप्ले अवॉर्ड भी दिया गया। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग कैटेगरी में ट्रॉफी और राशि दी गयी।
डब्ल्यूपीएल 2024 के अवॉर्ड्स विजेता खिलाड़ी
शेफाली वर्मा : पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच की ट्रॉफी और 1 लाख रुपये मनी प्राइज
शेफाली वर्मा : सिक्सेस ऑफ द मैच की ट्रॉफी और 1 लाख रुपये मनी प्राइज
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
सोफी मोलीन्यूक्स : प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी और 2.5 लाख रुपये मनी प्राइज
जॉर्जिया वेयरहैम : पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन की ट्रॉफी और 5 लाख रुपये मनी प्राइज
शेफाली वर्मा : सिक्सेस ऑफ द सीजन की ट्रॉफी और 5 लाख रुपये मनी प्राइज
श्रेयांका पाटिल : इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन की ट्रॉफी और 5 लाख रुपये मनी प्राइज
सजीवन सजना : कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड की ट्रॉफी और 5 लाख रुपये मनी प्राइज
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता
श्रेयांका पाटिल : सीजन में सर्वाधिक विकेट के लिए पर्पल कैप और 5 लाख रुपये मनी प्राइज
एलिस पेरी : सीजन में सर्वाधिक रन के लिए ऑरेंज कैप और 5 लाख रुपये मनी प्राइज
दीप्ति शर्मा : मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन की ट्रॉफी और 5 लाख रुपये मनी प्राइज