Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC 2025-27 Standings Update: एजबेस्टन टेस्ट के बाद डब्ल्यूटीसी में बड़ा बदलाव; जानिए किस पायदान पर पहुंचा भारत

WTC 2025-27 Standings Update: एजबेस्टन टेस्ट के बाद डब्ल्यूटीसी में बड़ा बदलाव; जानिए किस पायदान पर पहुंचा भारत

By Abhimanyu 
Updated Date

WTC 2025-27 Standings Update: भारत की एजबेस्टन टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया की ग्रेनेडा टेस्ट में जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के स्टैंडिंग्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से अजेय बढ़त बनाकर पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है। जबकि भारत अभी चौथे पायदान पर मौजूद है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के स्टैंडिंग्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में दो जीत के बाद 24 पॉइंट्स और 100 जीत प्रतिशत अंक के साथ पहले पायदान पर है। इसके बाद दूसरे पायदान पर श्रीलंका है, जिसने दो मैच में एक जीत एक ड्रॉ के 16 अंक हासिल किए हैं और उसके 66.67 जीत प्रतिशत अंक है। तीसरे पायदान पर इंग्लैंड और चौथे पायदान पर भारत है। जिनके दो मैच में एक हार और एक जीत के बाद 12 पॉइंट्स हैं, दोनों के 50 जीत प्रतिशत अंक हैं।

बांग्लादेश दो मैचों में एक हार और एक के बाद 4 पॉइंट्स व 16.67 जीत प्रतिशत अंक के साथ पहले पांचवें पर है। वेस्ट इंडीज को अपने दोनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उसके पॉइंट्स और जीत प्रतिशत अंक शून्य हैं। वहीं, मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने इस चक्र में अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है। इसलिए उनके पॉइंट्स और जीत प्रतिशत अंक भी शून्य हैं।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
Advertisement