WTC 2025 Final Full Squads: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 11 जून से खेला जाना है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी जंग होगी। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने अपनी-अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया कमान पैट कमिन्स के हाथों में होगी, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा संभालेंगे।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान पैट कमिंस, अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को अपनी पूर्ण टीम में जगह दी है। कमिंस और हेजलवुड चोट के कारण हाल ही में श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज से बाहर रहे थे, जबकि ग्रीन पीठ की सर्जरी से उबरने के बाद 12 महीने से अधिक समय में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने की कतार में हैं। युवा ओपनिंग बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भी स्क्वाड में जगह दी गई है। इसके अलावा टीम में ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर ब्रेंडन डॉगेट को जगह मिली है।
वहीं, साउथ अफ्रीका ने कप्तान टेम्बा बावुमा के अलावा, एडेन मार्करम, टोनी डी जोर्जी, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, कागिसो रबाडा, डेन पैटरसन और लुंगी एनगिडी को टीम में शामिल किया है। टीम में ऑलराउंडर मार्को येनसन, वियान मुल्डर और कॉर्बिन बॉश को भी टीम का हिस्सा होंगे। टीम ने काइल वेरिन को विकेटकीपर के तौर पर अपने साथ जोड़ा है।
WTC फाइनल के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
साउथ अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोर्जी, मार्को येनसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम , वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, और काइल वेरिन।
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलियन टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।