WTC 2025 Final Time, Date and Streaming: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के फाइनल में भिड़ने के लिए गतविजेता ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें तैयार हैं। जिसमें पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम एक बार चैंपियन बनने उतरेगी, जबकि टेंबा बावुमा की टीम दो दशकों से अधिक समय बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरा दमखम लगाएगी। हालांकि, यह मैच लंदन में खेला जाना है, इसलिए भारत में जो फैंस इसे मिस नहीं करना चाहते, उन्हें मैच के टाइम, डेट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत तमाम चीजों को जान लेना बेहद जरूरी है। जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं। आइये जान लेते हैं कि डब्ल्यूटीसी फाइनल कब-कहां और कितने बजे से खेला जाएगा और इसे लाइव कैसे देख पाएंगे।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल कब से कब तक खेला जाएगा?
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, डब्ल्यूटीसी फाइनल 11 से 15 जून 2025 तक खेला जाएगा। अगर किसी वजह से मैच में रुकावट आती है तो इसके लिए 16 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है।
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल कहां और किस स्टेडियम में खेला जाएगा?
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, डब्ल्यूटीसी फाइनल लंदन स्थित प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल भारत में कितने बजे से देखा जा सकेगा?
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल भारतीय समयानुसार, बुधवार 11 जून को दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल को भारत में किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकेंगे?
भारत में प्रशंसक आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, जिसकी कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?
भारत में फैंस WTC फाइनल की जियो हॉटस्टार के माध्यम से भी मैच को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।