Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Points Table Latest Update: टेस्ट रैंकिंग के बाद भारत को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भी लगा झटका, गंवाई नंबर-1 की पोजीशन

WTC Points Table Latest Update: टेस्ट रैंकिंग के बाद भारत को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भी लगा झटका, गंवाई नंबर-1 की पोजीशन

By Abhimanyu 
Updated Date

WTC Points Table Latest Update: पाकिस्तान को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से रौंदने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian team) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल (WTC Points table) में पहले पायदान पर पहुंच गयी है, जबकि भारत दूसरे नंबर पर खिसक गया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत से टेस्ट रैंकिंग और डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजीशन छीन ली है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian team) 56.25 जीत प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है, जबकि भारत (Indian Team) 54.16 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान को पॉइंट्स में भारी नुकसान हुआ है, वह 36.66 जीत प्रतिशत के साथ छठे पायदान पर है।

साउथ अफ्रीका 50 के साथ जीत प्रतिशत तीसरे, इतने ही जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड चौथे और बांग्लादेश पांचवें पायदान पर है। सातवें स्थान पर वेस्टइंडीज है, जिसने अभी तक 16.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इंग्लैंड 15 जीत प्रतिशत के साथ इस समय आठवें नंबर पर है। वहीं, श्रीलंका एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी टेस्ट मैच इस चक्र में नहीं खेला है।

पढ़ें :- Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता
Advertisement