Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Points Table Update: जीत के बाद भारत को हुआ डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा, बांग्लादेश को भारी नुकसान

WTC Points Table Update: जीत के बाद भारत को हुआ डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा, बांग्लादेश को भारी नुकसान

By Abhimanyu 
Updated Date

WTC 2023-25 Points Table Update: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हारकर शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 515 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। लेकिन, मेहमान टीम दूसरी पारी में 234 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। बांग्लादेश के खिलाफ इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, भारत को इस जीत का डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भी फायदा मिला है।

पढ़ें :- '200 सीट' वाले पोस्टर पर सपा-कांग्रेस हुई फायर, अखिलेश बोले-बीजेपी इतना डर गई लगवा रही है ‘नक़ली पोस्टर’, ‘INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा...’

बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय टीम के डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में 7 जीत के साथ पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 71.66 और 86 अंक हो गए हैं। भारत अभी भी टॉप पर बरकरार है, जबकि बांग्लादेश टीम को तगड़ा नुकसान हुआ है। बांग्लादेश की टीम चौथे से छठे स्थान पर खिसक गई है। उसके की PCT 45.83 से घटकर 39.28 हो गई है। वहीं, श्रीलंका चौथे और इंग्लैंड पांचवें पहुंच गया है, दोनों ने एक-एक स्थान ऊपर बढ़त बनाई है। बता दें कि डब्ल्यूटीसी में जो टीमें PCT अगर 60 से ज्यादा हो तो फाइनल में पहुंचने के मौके होते हैं। ऐसे में भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे हुए 9 मैच में से कम से कम 4 मैच जीतने और एक ड्रॉ कराने की जरूरत है।

डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

पढ़ें :- अखिलेश ने कांग्रेस के '200 सीट' वाले पोस्टर को बताया नकली, बोले- ‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द
Advertisement