WTC Points Table Update: भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। यह भारत की घर पर लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज में जीत है। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की जीत बेहद खास है क्योंकि टीम ने करीब 2 दिन में इस मैच को खत्म कर दिया है। जिससे भारत का घर में दबदबा साफ नजर आता है। वहीं, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी भारत का दबदबा बरकरार है, जबकि बांग्लादेश कई पायदान नीचे पहुंच गया है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश के 7 मैचों में 3 जीत के बाद 33 पॉइंट्स और 39.29 PCT अंक थे, और वह न्यूजीलैंड व साउथ अफ्रीका से ऊपर पांचवें पायदान पर था, लेकिन भारत के खिलाफ दूसरे मैच में हार के बांग्लादेश के 33 और 34.38 PCT अंक रह गए हैं। इसके अलावा, बांग्लादेश पांचवें से सीधे सातवें पायदान पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ, भारत के 11 मैचों में 8 जीत के साथ 98 पॉइंट्स और 74.24 PCT अंक हो गए हैं, वह पहले की तरह पहले पायदान पर बरकरार है। हालांकि, दूसरे टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद भारत के पॉइंट्स ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा हो गए थे, इससे पहले भारत के 86 और ऑस्ट्रेलिया के 90 पॉइंट्स थे।
WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल