Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Wuyang Honda HooRide 125 :  Honda ने नया HooRide 125 स्कूटर पेश किया , जानें माइलेज और फीचर्स

Wuyang Honda HooRide 125 :  Honda ने नया HooRide 125 स्कूटर पेश किया , जानें माइलेज और फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

HooRide 125 Scooter :  Honda ने नया HooRide 125 स्कूटर पेश किया। एडवेंचर बाइक जैसी स्टाइलिंग, बड़े व्हील्स और ढेर सारे एडवांस्ड फीचर्स इसे आम स्कूटर्स से बिल्कुल अलग बनाते हैं। खास बात यह है कि इस नये स्कूटर का लुक काफी हद तक Honda की पॉपुलर एडवेंचर बाइक Africa Twin से इंस्पायर्ड है। हालांकि, कंपनी ने इस नये स्कूटर को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है।

पढ़ें :- 85 फीसदी एथेनॉल पर दौड़ेगा होंडा का ये स्कूटर, कंपनी ने उठाया पर्दा, जानिए खासियत

इंजन और शानदार माइलेज
वहीं इंजन की बात करें तो Honda HooRide 125 में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड eSP+ इंजन दिया गया है। यह वही इंजन है जो Honda PCX 125 में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 11hp की पावर और 11.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

माइलेज
कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर लगभग 47.17 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है।

स्टोरेज स्पेस
Honda ने इस स्कूटर में 8.2 लीटर का फ्यूल टैंक फ्लोरबोर्ड के नीचे दिया है। इससे सीट के नीचे ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिल जाता है।

एडवांस्ड फीचर्स
वहीं फीचर्स की बात करें तो HooRide 125 में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कीलेस इग्निशन, 5-इंच TFT डिस्प्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), NFC की-कार्ड और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

पढ़ें :- सनरूफ वाली टॉप 3 अफोर्डेबल कार की कीमत 9 लाख रुपये से कम, लिस्ट में है टाटा पंच

चार्जिंग पोर्ट
इसके अलावा स्कूटर में Type-A और Type-C USB चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट ग्लोव बॉक्स और स्मार्टफोन या एक्शन कैमरा लगाने के लिए खास माउंटिंग बार भी दिया गया है। यह DJI डिवाइस के साथ भी काम करता है।

 

Advertisement