X Audio-Video Features : माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक अहम फीचर्स जोड़ा है। जिसके बाद अब एक्स पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क के मालिकाना हक़ वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर लाइव कर दिया है।
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
एक्स पर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर लाइव किए जाने की जानकारी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे एक्स इंजीनियरों में से एक ने एक्स पर साझा की है। नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनों या अपने फॉलोअर्स के साथ फेस टू फेस वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ सकते हैं। एक्स में भी वॉट्सऐप-इंस्टाग्राम की तरह वीडियो कॉल फीचर काम करेगा, यानि इस फीचर का इस्तेमाल आसान होगा। फिलहाल ये फीचर iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। जल्द ही इन यूजर्स के लिए भी नए फीचर लाइव को लाइव किए जाने की उम्मीद है।
audio and video calls on X slowly rolling out for android users today! update your app and call your mother
— Enrique
(@enriquebrgn) January 18, 2024
पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत
ऐसे कर पाएंगे नए फीचर का इस्तेमाल
एक्स पर वीडियो और ऑडियो कॉल फीचर को ऑन करने के लिए सेटिंग में जाकर प्राइवेसी एंड सेफ्टी के ऑप्शन में जाना होगाऔर यहां डायरेक्ट मैसेज पर क्लिक कर ऑडियो और वीडियो कॉल के ऑप्शन को ऑन करना है। ऐसा करते ही चैट्स में ये ऑप्शन नजर आने लगेगा। माना जा रहा है कि एक्स के नए ऑडियो-वीडियो फीचर का इस्तेमाल केवल एक्स प्रीमियम यूजर्स ही कर पाएंगे। यानी फ्री यूजर्स को ये फीचर नहीं मिलेगा। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।