Xiaomi Electric SUV : इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में और भी रोमांचक होने वाला है क्योंकि Xiaomi अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार को पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान पहली बार चीन में देखा गया है। SUV-कूपे स्टाइल में आने वाली इस गाड़ी को MX11 नाम दिया गया है। टेस्ला के मॉडल Y को टक्कर देने वाली यह EV बेहद सफल SU7 का अनुसरण करने के लिए तैयार है।रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी इस इलेक्ट्रिक SUV को अगले साल लॉन्च कर सकती है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
नेविगेट ऑन पायलट
लीक हुई तस्वीरों में MX11 के डिज़ाइन की पहली झलक देखने को मिलती है, हालांकि यह काफ़ी हद तक छिपा हुआ है। इसका फ्रंट एंड आधुनिक सौंदर्य से भरपूर है, जिसमें SU7 सेडान की याद दिलाने वाली एकीकृत हेडलाइट्स हैं। खास बात यह है कि MX11 की छत पर LiDAR सेंसर लगा है, जो नेविगेट ऑन पायलट (NOA) जैसी उन्नत ड्राइवर सहायता सुविधाओं की ओर इशारा करता है।
इसके अलावा कार में पीले ब्रेक कैलिपर्स, 5-स्पोक व्हील और पीछे की तरफ शाओमी SU7 के समान कनेक्टेड टेल लाइट्स दी गई हैं।
पावरट्रेन और बैटरी
मौजूदा EV में ‘हाइपरओएस’ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है, जो इसे गाड़ी संचालन आसान बनता है। हालांकि, अभी तक इसके पावरट्रेन और बैटरी के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।