Xiaomi Pulse Water Gun : भारत के प्रमुख पर्वों में से रंगोत्सव यानी होली को करीब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। ऐसे में चीनी ब्रांड शाओमी एक जबर्दस्त डिवाइस पेश करने की तैयारी में है, जो होली में रंग खेलने का मजा दोगुना कर देगा। दरअसल, शाओमी ने हाल ही में Pulse water Gun को एक्स पर टीज किया है। जिसके बाद इस डिवाइस को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद जतायी जा रही है।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
शाओमी पल्स वॉटर गन (Xiaomi Pulse Water Gun) नाम के इस डिवाइस का एक वीडियो क्लिप शाओमी के मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव संदीप शर्मा ने शेयर किया है। इस डिवाइस में ऑटोमैटिक रिफिल और 2 फायरिंग मोड सिंगल और बर्स्ट मिलेंगे। अधिक शक्तिशाली शॉट के लिए एनर्जी को जमा करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टीज के साथ Sarma ने लिखा देखिये ये कैसे एनर्जी बनाता है। यह कितना अच्छा है। हालांकि, इस डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं हुई है। इसे होली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी पल्स वॉटर गन चीन में पेश हुई Mijia सीरीज के तहत ही यहां लॉन्च की जा सकती है। यह वॉटर गन 3 शूटिंग मोड्स और स्टायलिश डिजायन ऑफर करती है। इसमें डायनामिक लाइटिंग इफेक्ट्स भी मिलता है जो शॉट के वक्त अनुभव को बेहतर बनाता है। यह गन 10-15 सेकंड में ऑटोमैटिक वॉटर अबसॉर्पशन को भी सपोर्ट करती है। इस गन में 7 से 9 मीटर की रेंज तक शॉट फेंकने की क्षमता है। वॉटर गन हाई डेफिनेशन टेक्टिकल डिस्प्ले के साथ आती है और रियल टाइम एक्टिविटी देखने की भी सुविधा मिलती है।