Yakuza Electric Car Karishma :तेजी बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में वाहनों पर आने खर्चों को लेकर वाहन कंपनिया और सरकारें दोनों बदलाव के रास्ते है। भारत में भी इलेक्ट्रिक कारों पर लोगों का रूझान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन वाली कंपनिया कारों के पावर और रेंज पर काफी काम कर रही है। Yakuza नामक कंपनी एक छोटी इलेक्ट्रिक कार Karishma लेकर आई है। इस गाड़ी की कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये के आसपास है। इस अनोखी इलेक्ट्रिक कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इसकी झलक देखी जा सकती है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
डिजाइन
Yakuza Karishma इलेक्ट्रिक कार में ग्रिल और हेडलाइट्स के ऊपर लगी LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) है। हेडलाइट्स में दो हैलोजन बल्ब लगे हुए हैं। बीच में एक एलईडी डीआरएल भी है, जो दोनों हेडलाइट्स को जोड़ती है। यह गाड़ी देखने में काफी छोटी है। गाड़ी की चौड़ाई भी ज्यादा नहीं है।
रेंज
इस गाड़ी की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 50-60 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें टाइप-2 चार्जर कनेक्शन दिया गया है, जिससे इसे घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक कार 6 से 7 घंटे में चार्ज हो जाती है। ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से इस कार को बुक कर सकते हैं।