Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बंगाल में योगी बोले- “4 मई को TMC के गुंडे सड़कों पर पंक्चर बनाते नजर आएंगे”

बंगाल में योगी बोले- “4 मई को TMC के गुंडे सड़कों पर पंक्चर बनाते नजर आएंगे”

By Harsh 
Updated Date

West Bengal Election:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। सोमवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनखाली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाल ही में वह कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में गए थे, जहां उन्होंने देखा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की विरासत से जुड़ी हवेली पर TMC के झंडे लगाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के लोगों ने उस जगह पर कब्जा कर लिया था, जिसे बाद में अदालत के आदेश पर हटाना पड़ा।

पढ़ें :- ममता बनर्जी से बगावत करने वालों की जाएगी विधायकी? विधानसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिस

उन्होंने कहा कि राज्य में TMC के कार्यकर्ता हर जगह कब्जा, दबाव और डर का माहौल बना रहे हैं। पहले चरण के मतदान के बाद अब उनमें डर साफ दिखाई दे रहा है। योगी ने तंज कसते हुए कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडे सड़कों पर पंक्चर बनाते नजर आएंगे।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा विकास और गरीबों के कल्याण के लिए भेजा गया पैसा जनता तक नहीं पहुंचता, क्योंकि बीच में TMC के लोग उसे हड़प लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस लूट और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बंगाल में डबल इंजन सरकार जरूरी है।

योगी ने कहा कि भाजपा का मतलब सुरक्षा, सुशासन, महिलाओं का सम्मान, गरीबों का अधिकार और युवाओं के भविष्य की गारंटी है। उन्होंने लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि बंगाल अब बदलाव चाहता है। उन्होंने TMC पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप रहने का भी आरोप लगाया। योगी ने कहा कि वहां हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर TMC की ओर से संवेदना का एक शब्द भी नहीं आता।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कभी देश का ग्रोथ इंजन रहा पश्चिम बंगाल आज पहचान के संकट से जूझ रहा है। यहां युवाओं के लिए रोजगार नहीं, किसान परेशान हैं और उद्योग बंद हो रहे हैं। राज्य में सिर्फ टेरर, माफियाराज और करप्शन का माहौल है। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि व्यापारियों, किसानों और युवाओं का गुस्सा अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और जनता इस बार भाजपा को आशीर्वाद देकर बदलाव का रास्ता चुनेगी।

पढ़ें :-  West Bengal Politics: ‘ये प्यार भरे बुलावे हैं’- TMC नेताओं को पुलिस समन पर महुआ मोइत्रा का तंज
Advertisement