लखनऊ। यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए योगी कैबिनेट में जल्द फेरबदल हो सकता है। कैबिनेट के आगामी बिस्तार में भाजपा संगठन से कई पदाधिकारियों व विधायकों के मंत्री बनाए जाने की खबर है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार में 6 रिक्त पदों को भरने के साथ ही करीब आधा दर्जन कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। 2027 के चुनावों को देखते हुए, भाजपा संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए नए विधायकों को जगह दे सकती है।
मंत्रिमंडल में लगभग 15 नए चेहरों को शामिल करने की योजना है, जिसमें संगठन से भूपेंद्र चौधरी, और अन्य वर्गों से पूजा पाल, कृष्ण पासवान, रामरतन कुशवाहा और मनोज पांडे जैसे नामों की चर्चा है। भाजपा नेतृत्व दलित, पिछड़े और ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व देकर जातिगत समीकरण मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
यह पुनर्गठन 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए सरकार के चेहरे को और अधिक संतुलित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।