लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें ये धमकी दी गयी है। आरोपी युवक ने कहा कि, ओपी राजभर को गोली मार दूंगा। कैबिनेट मंत्री को मिली धमकी के बाद हड़कंप मच गया।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
वहीं, इस मामले में बेटे अरुण राजभर ने बलिया के रसड़ा थाने में तहरीर दी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पिता ओम प्रकाश राजभर के लिए जेड सुरक्षा की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि, तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल में पुलिस लग गई है। ओपी राजभर को ये धमकी करणी सेना बलिया नाम की फेसबुक आईडी से दी गई है। धमकी देने वाले का नाम कमलेश सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।