लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने रविवार को आठ IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। बीते 19 जून को निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं भवानी सिंह खंगारौत को हटाते हुए उन्हें प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया था, लेकिन अब उन्हें विशेष सचिव राजस्व विभाग (Bhawani Singh Khangarot appointed as Special Secretary in Revenue Department) में तैनात किया गया है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
योगेश कुमार प्रभारी आयुक्त, निबंधक सहकारी समिति,हीरा लाल सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग,सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी हरदोई,ईशा प्रिया को MD पर्यटन विकास निगम का अतरिक्त प्रभार,आलोक कुमार 3 को निदेशक हिन्दी संस्थान का अतरिक्त प्रभार व राकेश सिंह द्वितीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी YEIDA बनाया गया है।