Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में योगी सरकार की बड़ी पहल, अब सामूहिक विवाह योजना में दुल्हन को उपहार में मिलेगा सिंदूरदान

ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में योगी सरकार की बड़ी पहल, अब सामूहिक विवाह योजना में दुल्हन को उपहार में मिलेगा सिंदूरदान

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। भारत-पाकिस्तान जंग (India-Pakistan War) में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत अब उत्तर प्रदेश सरकार का सिंदूर को लेकर नजरिया कुछ इस तरह से सामने आया है। अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामूहिक विवाह योजना (UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2025) में कन्याओं को अपनी ओर से एक बहुत ही खास चीज का उपहार कन्याओं को देंगे। सरकार की सामूहिक विवाह योजना (Samuhik Vivah Yojana 2025)  में अब कन्याओं को सिंदूरदान (सिंधौरा) भी उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

पढ़ें :- Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

आपको बताते चलें कि वह खास चीज है। सिंदूर (Sindoor) जो हर दुल्हन का सब से बड़ा गहना है। यह सिंदूर (Sindoor)  रूपी गहना अब कन्याओं को योगी सरकार अपनी ओर से देगी। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। वहीं अब कन्याओं की शादी के लिये लडकी वालों की आय सीमा भी बढ़ाकर दो लाख से तीन लाख कर दी गई है वहीं अब तक जोड़ों को 51 हजार मिलता था जो अब बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है।

इसके लिए कुछ निर्देश भी जारी किये गये हैं जिसमें से कन्यापक्ष यानी के कन्या के अभिभावक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा कन्या की आयु, स्कूल के दस्तावेज बर्थ प्रमाण पत्र, मतदान पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि का ​होना जरूरी है। वहीं समूहिक विवाह योजना (Samuhik Vivah Yojana 2025) के तहत विधवा या निराश्रित महिला की कन्या, दिव्यांग की बेटी या​ फिर दिव्यांग कन्या को सरकार प्राथमिकता देगी।

Advertisement