Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो…कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो…कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में मेरठ मेट्रो और नमो भारत सेवाओं का शुभारंभ किया और 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संसद में हुए घटना का बिना जिक्र करते हुए कहा कि, महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो।

पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हुए हैं।अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है, तो पहले आपको जनता के दिल जीतने पड़ेंगे। महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो? कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। मुझे इस बात का संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए विपक्ष के इन साथियों का उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने आगे कहा, एक तरफ, आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं, जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI Summit हुआ। 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। लाखों लोग हिंदुस्तान के कोने-कोने से दिल्ली में जुटे थे। दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ।

लेकिन कांग्रेस और इसके इको-सिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। मेरी मां को गाली देने से भी उनको कोई परहेज नहीं है। उन्हें भाजपा और NDA से विरोध है, आपको राजनीति में यही करना है, ये हम समझ सकते हैं और हम इसको भी सहन कर लेंगे। लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI Global Summit… ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए… इतनी पुरानी पार्टी के नेता लजाने के बजाय बेशर्मी के साथ जागते हैं। और ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

 

Advertisement