Grandmother Cool Dancing Style: इंटरनेट पर आए दिन डांस के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, इनमें से कई वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। इसी कड़ी में एक दादी का वीडियो खूब धमाल मचा रहा है, जिसमें उनका डांस देखकर बड़े-बड़े जवान भी शरमा जाएंगे। वीडियो में दादी आंखों में चश्मा लगाए सिर पर मुरेठा बांधे धांसू स्वैग में डांस करती नजर आ रही हैं जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
कुछ लोग बुढ़ापे में भी ऐसा गदर मचाते हैं, जो जवान भी नहीं कर पाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दादी ने धांसू अंदाज में कैमरे के सामने ऐसा गदर काटा कि लोग देखते रह गए। आंखों में चश्मा लगाए और सिर पर मुरेठा बांधे दादी ने ऐसी कमर मटकाई जिसे देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे।
डांस करती दादी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @gsekhar75 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।