पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम बोकवा में कुछ दिनों पूर्व विद्युत स्पर्शाघात से अनिरुद्ध वर्मा की हुई दुखद मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी बुधवार को स्वर्गीय अनिरुद्ध वर्मा के घर पहुंचे।
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
विधायक श्री त्रिपाठी ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे और प्रशासन पूरी तरह से परिवार के साथ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक चंद्र प्रकाश मिश्रा, गुड्डू पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने अनिरुद्ध वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए परिवार को इस पीड़ा की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की।