Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आपके भाषण ‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ जैसे लगते हैं… अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का निशाना

आपके भाषण ‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ जैसे लगते हैं… अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उप चुनाव को लेकर सियासत बढ़ती जा रही है। अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, आपके भाषण ‘मुँह में राम, बगल में छुरी’ जैसे लगते हैं, और जनता आपकी पुरानी स्क्रिप्ट-‘ईवीएम खराब, प्रशासन दोषी’-सुन-सुनकर अब तंग आ चुकी है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

केशव मौर्य ने कहा, सपा बहादुर अखिलेश यादव जी, जनता 20 नवंबर को आपकी ‘लाल टोपी’ और ‘साइकिल’ को इतिहास के कूड़ेदान में डालने के लिए तैयार है। आपके भाषण ‘मुँह में राम, बगल में छुरी’ जैसे लगते हैं, और जनता आपकी पुरानी स्क्रिप्ट-‘ईवीएम खराब, प्रशासन दोषी’-सुन-सुनकर अब तंग आ चुकी है।

मिर्जापुर में दिया गया आपका भाषण हार के बाद क्या बोलना है, इसका ट्रेलर भर था। जनता की याददाश्त इतनी कमजोर नहीं है कि आपके शासनकाल के काले कारनामे भूल जाए। अब वह गुंडागर्दी, माफियाराज और बहानेबाजी नहीं, बल्कि विकास, सुरक्षा और मजबूत सरकार चाहती है।

इसके साथ ही कहा, 2014 से 2024 तक पाँच चुनावों का आपके नेतृत्व में सपा का रिकॉर्ड सबके सामने है। बेहतर होगा कि साइकिल का हैंडल पकड़कर सैफई लौट जाइए, क्योंकि 2027 तक शायद सपा का टिकट मांगने वाले भी नहीं बचेंगे। लाल टोपी और जालीदार टोपी वाले गुंडों का दौर अब हमेशा के लिए खत्म हो चुका है

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Advertisement