Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. खंभे पर मीटर लगाते समय लगा करंट, युवक गंभीर

खंभे पर मीटर लगाते समय लगा करंट, युवक गंभीर

By Sushil Sah 
Updated Date

जम्मू। आज 17 जून दिन मंगलवार को आरएसपुरा के गांव खाने चक में बिजली के खंभे पर मीटर लगाने का काम कर रहे युवक को अचानक तेज करंट लग गया, जिससे वह ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल का नाम मोहम्मद खलील है और वह पुंछ का रहनेवाला है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद खलील बिजली के खंभे पर चढ़कर मीटर लगा रहा था।

पढ़ें :- भागलपुर में बड़ा रेल हादसा, पटरी पार कर रहे एक ही परिवार के दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

इसी दौरान उसे अचानक तेज करंट का झटका लग गया। करंट लगते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हांलाकि इस घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचा दिया। वहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

Advertisement