लखनऊ। देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनव के नतीजों में इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत हुई है। जबकि भाजपा का बड़ा झटका लगा है। इंडिया गठबंधन को उपचुनाव में 10 सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा महज दो सीटें ही जीत पाई। उपचुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी
उपचुनाव में ‘इंडिया एलायंस’ की शानदार जीत देश के नये नज़रिये और नये जन जागरण की जीत है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, कारोबारियों और महंगाई व पेपर लीक से त्रस्त परिवारवालों ने भाजपा को बुरी तरह नकार दिया है।
एक बार फिर से समझदार मतदाताओं को बधाई!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 14, 2024
पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, उपचुनाव में ‘इंडिया एलायंस’ की शानदार जीत देश के नये नज़रिये और नये जन जागरण की जीत है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, कारोबारियों और महंगाई व पेपर लीक से त्रस्त परिवारवालों ने भाजपा को बुरी तरह नकार दिया है। एक बार फिर से समझदार मतदाताओं को बधाई!