Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Dhanashree के तलाक पर चुप्पी तोड़ते ही Yuzvendra Chahal ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, क्या बोले क्रिकेटर?

Dhanashree के तलाक पर चुप्पी तोड़ते ही Yuzvendra Chahal ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, क्या बोले क्रिकेटर?

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

टीम इंडिया स्टार  युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा  तलाक के बाद लगातार किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले चहल ने तलाक को लेकर अपना रिएक्शन दिया था लेकिन अब धनश्री ने हालिया इंटरव्यू में तलाक को लेकर  खुलकर बात की ।  धनश्री वर्मा  के बयान के कुछ ही घटों  में चहल ने एक पोस्ट शेयर किया जिसे देखकर लोग कयास  लगा रहे हैं हैं कहीं ये पोस्ट धनश्री के लिए तो नहीं क्या गया है।

पढ़ें :- बिहार के मधुरेंद्र ने तीन घंटे में नाना पाटेकर को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पीपल के पत्ते पर उकेरी उनकी तस्वीर

चहल ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

धनश्री वर्मा के रिएक्शन के कुछ घंटे बाद युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। साथ ही अपनी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उन्हें इंग्लैंड के क्रीकस्टोन दर्रे में पहाड़ों के बीच पोज देते हुए देखा जा सकता है। चहल राजसी पहाड़ियों के पास बैठकर कैमरे को पोज दे रहे हैं। एक तस्वीर में उन्हें बाहें फैलाए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में क्रिकेटर किसी ख्याल में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

पहाड़ों के बीच पोज देते दिखे चहल

युजवेंद्र चहल ने अलग-अलग मूड में ली गई इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए क्रिप्टिक कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘लाखों इमोशंस, शून्य शब्द।’ इस पोस्ट के जरिए चहल ने जताने की कोशिश की है कि उनके पास कई इमोशन हैं, लेकिन उन्हें बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स भी कन्फ्यूज हैं कि क्या चहल अपनी एक्स वाइफ धनश्री को इशारों में जवाब दे रहे हैं?

तलाक पर क्या बोलीं धनश्री?

पढ़ें :- मानुष शाह और दीया चिताले ने रचा इतिहास, China Smash के सेमीफाइनल में एंट्री

गौरतलब है कि धनश्री वर्मा ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में बताया है कि जिस दिन कोर्ट में उनके और युजवेंद्र चहल के तलाक पर फैसला सुनाया जाने वाला था, वह काफी रो रही थीं। इसके अलावा चहल की ‘बी योर ओन शुगर डैडी’ वाली टी-शर्ट पर रिएक्शन देते हुए धनश्री ने कहा, ‘मुझे पता था कि लोग मुझे ही इसके लिए दोषी ठहराएंगे। अरे भाई, व्हाट्सएप कर देते। टी-शर्ट क्यों पहनना है?’ बता दें कि चहल ने इस टैक्स वाली टी-शर्ट को तलाक वाले दिन पहना था।

 

Advertisement