Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Zee-Sony की मर्जर डील टूटी, साल 2021 में हुई थी घोषणा

Zee-Sony की मर्जर डील टूटी, साल 2021 में हुई थी घोषणा

By Abhimanyu 
Updated Date

Zee-Sony Merger Deal Off : करीब दो साल से चल रही सोनी ग्रुप और जी एंटरटेनमेंट के बीच 10 अरब डॉलर की मर्जर डील (Zee-Sony Merger Deal) टूट गई है। सोमवार 22 जनवरी 2024 की सुबह के सोनी ग्रुप ने जी के साथ मर्जर डील को समाप्त करने की ऐलान किया। साथ ही आधिकारिक तौर पर जी एंटरटेनमेंट को टर्मिनेशन लेटर भेजा है।

पढ़ें :- India and Poland Bilateral Trade :  भारत-पोलैंड व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार, तकनीक और निवेश पर फोकस

जी एंटरटेंनमेंट इंटरप्राइजेज की सीईओ और एमडी पुनीत गोयनका (Punit Goenka) ने भी सोनी ग्रुप के साथ डील खत्म होने की पुष्टि की है। गोयनका अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ जैसे ही मैं प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आज सुबह-सुबह अयोध्या पहुंचा, मुझे एक मैसेज मिला कि जिस डील की कल्पना करने और काम करने में मैंने दो साल बिताए, वह विफल हो गया।’

पढ़ें :- SBI के 3,800 से अधिक ग्राहकों का डार्क वेब पर डेटा लीक, कांग्रेस बोली-मोदी-शाह साइबर सिक्योरिटी का लाख ढिंढोरा पीट लें, साइबर अटैक ने खोली पोल

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैंने इस डील को सफल बनाने के लिए अपने सर्वोत्तम और सबसे ईमानदार प्रयास किए, लेकिन इसके बावजूद ये सफल नहीं हो सकी. मेरा मानना है कि यह प्रभु से मिला एक संकेत है। मैं सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने और भारत की अग्रणी M&E कंपनी को उसके सभी हितधारकों के लिए मजबूत करने की दिशा में काम करने का संकल्प लेता हूं, जय श्री राम।’

सोनी और जी ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

जापानी दिग्गज सोनी कॉर्प का कहना है कि वह जी एंटरटेनमेंट से 90 मिलियन डॉलर या करीब 748 करोड़ रुपये से ज्यादा की टर्मिनेशन फीस मांग कर रही है, क्योंकि उसने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है। वहीं, इन दावों को खारिज करते हुए जी एंटरटेनमेंट ने कहा है कि उसने मर्जर डील की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया है।

बता दें कि जी-सोनी मर्जर की घोषणा साल 2021 में की गयी थी। जी ने जापान के सोनी कॉर्प की सहायक कंपनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ विलय का ऐलान किया था।  लेकिन क्रेडिटर्स की आपत्तियों समेत अन्य कारणों के चलते मर्जर डील (Zee-Sony Merger Deal) पूरी नहीं हो सकी।

पढ़ें :- आजम खान के खिलाफ ईडी ने BNS और एंटी करप्शन की संगीन धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी, हो सकता है आजीवन कारावास
Advertisement