Zimbabwe vs India T20I Series: टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद अब भारतीय टीम इस महीने (जुलाई में) जिम्बाब्वे का दौरान करने वाली है। जहां पर शुबमन गिल की कप्तानी में यंग टैलेंट्स से भरी टीम मेजबान के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट के पास युवा खिलाड़ियों को परखने का अच्छा मौका होगा। वहीं, पहली बार कप्तान बनाए गए दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गिल की भी अग्निपरीक्षा होगी। आइये जानते हैं कि जिम्बाब्वे बनाम भारत, टी20 सीरीज से जुड़ी कुछ अहम जनकारियों के बारे में…
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
जिम्बाब्वे बनाम भारत, टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच- शनिवार 6 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
दूसरा टी20 मैच – रविवार 7 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
तीसरा टी20 मैच – बुधवार 10 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
चौथा टी20 मैच – शनिवार 13 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
पांचवां टी20 मैच – रविवार 14 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
जिम्बाब्वे बनाम भारत, टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग
जिम्बाब्वे बनाम भारत, टी20 सीरीज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा। दर्शक सभी मैचों को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे। इसके अलावा भारत में T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
टी20 सीरीज के लिए इंडियन स्क्वाड
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता
भारत: शुबमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार , तुषार देशपांडे।