10th International Yoga Day: आज 21 जून 2024 को भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (10th International Yoga Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर जगह-जगह पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन श्रीनगर में डल झील के किनारे SKICC हॉल में 7000 से ज्यादा लोगों के साथ योग किया।
पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में कहा कि योग से जो शक्ति मिलती है, उसे वह श्रीनगर में महसूस कर रहे हैं। वह देश के सभी लोगों और दुनिया के कोने-कोने में योग करने वालों को कश्मीर की धरती से योग दिवस की बधाई देते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर चुका है। उन्होंने कहा कि वह दुनिया में जहां भी जाते हैं, वैश्विक नेता अब योग की बातें करते हैं। दुनियाभर से लोग ऑथेंटिक योग सीखने भारत आते हैं। आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर योग-साधना की भूमि है। इससे उत्पादकता और सहनशक्ति बढ़ती है। योग से नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल विद्या नहीं बल्कि विज्ञान है। योग से एकाग्रता बढ़ती है। इस पर अब रिसर्च हो रही है और यह टूरिज्म का नया ट्रेंड बन गया है। उन्होंने बताया कि इस साल भारत में फ्रांस की 101 साल की महिला योगा शिक्षिका को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वह कभी भारत नहीं आई लेकिन उन्होंने पूरा जीवन योग को लेकर जागरूकता फैलाने में लगा दिया।