उज्जैन। एक्ट्रेस मेधा शंकर ने रविवार की सुबह बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुई। एक्ट्रेस ने करीब दो घंटे तक आरती और बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना की।
पढ़ें :- बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूल चंद्र जुनवाल ने मीडिया को बताया कि एक्ट्रेस मेधा शंकर रविवार को सुबह बाबा महाकाल के दरबार पहुंची। उनकी हाल की फिल्म 12वीं फेल से उन्हें सफलता मिली। रविवार को सुबह उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आयी है।