Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 16 july ka Itihas: आज के दिन की ये हैं प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

16 july ka Itihas: आज के दिन की ये हैं प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

16 july ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 16 जुलाई का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1999 – जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2001 – जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।
2002 – पराग्वे में आपातकाल की घोषणा।
2003 – पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
2004 – चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।
2006 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
2007 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
2008 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की। अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।
2011- देश में पिछले एक दशक में गांवों की तुलना में शहरी आबादी ढाई गुना से भी अधिक तेज़ी से बढ़ी है। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक में देश की जनसंख्या में 17.64 प्रतिशत का इजाफ़ा हुआ है। यह वृद्धि गांवों में 12.18 और शहरी क्षेत्रों में 31.80 प्रतिशत की रही है।

16 जुलाई को इन लोगो का हुआ था जन्म

1968 – धनराज पिल्लै – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी हैं।
1956 – भागवत कराड – महाराष्ट्र से राज्य सभा सांसद है, जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।
1937 – आर. के. धवन – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राज्य सभा सांसद थे।
1909 – अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।
1984 – कटरीना कैफ – बालीवुड अभिनेत्री
1923 – के. वी. कृष्ण राव – भूतपूर्व भारतीय थल सेना प्रमुख थे।
1917 – जगदीशचन्द्र माथुर – प्रसिद्ध नाटककार
1896 – ट्रीगवी ली – प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।

16 जुलाई को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- 14 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2021 – सुरेखा सीकरी – भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन कलाकार हैं।
2017 – नर बहादुर भंडारी – सिक्किम के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
2005 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार थे।

Advertisement