Delhi Gang-rape and murder : देश की राजधानी दिल्ली में दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक 16 वर्षीय लड़की से 4 लड़कों ने गैंगरेप किया। फिर चाकू से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और लाश छिपाने की कोशिश भी की गयी। वहीं, एक खेत में पीड़िता के लाश को कुत्ते खाते हुए दिखे तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। नाबालिगों की उम्र 16 से 17 साल के बीच बतायी जा रही है।
पढ़ें :- Video-बाइक को टक्कर मार कार से घसीटा और उठती रही चिंगारियां, दिल्ली आरके पुरम इलाके में 73 साल के बुजुर्ग ने की ऐसी हरकत
जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर की सुबह, नॉर्थ-वेस्ट ज़िले के स्वरूप नगर के लोगों ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी कि पास के एक खेत में कुत्ते एक शव को नोच-नोचकर खा रहे थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वे एक बुरी तरह सड़े-गले लाश को देखकर हैरान रह गए। लाश का एक हाथ कटा हुआ था और आवारा कुत्तों ने उसे काफी हद तक खा लिया था। जांच करने वालों ने बताया कि पीड़ित का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था और शरीर पर चाकू से कई बार वार किए गए थे। लाश की हालत इतनी बुरी हो चुकी थी कि उसके महिला या पुरुष होने की पहचान भी नहीं हो पा रही थी। हालांकि, मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि हुई।
जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि लाश एक 16 साल की लड़की की है, जिसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। फिर लाश को थकाने लगाने के लिए उसे कुशक रोड पर एक खेत में फेंक दिया गया। पुलिस को शक था कि यह अपराध दो दिन पहले, शुक्रवार, 11 सितंबर को हुआ होगा। लेकिन, कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था और शुरू में अपराधियों की पहचान पता नहीं चल पाई थी। ऐसे में पुलिस ने उस इलाके और आसपास के रास्तों पर लगे 50 से ज़्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिये।
वारदात के समय के आस-पास घटनास्थल के पास एक टेम्पो को आते-जाते देखा गया। लेकिन, अंधेरे की वजह से उसका रजिस्ट्रेशन नंबर साफ़ नहीं दिख रहा था, जिसके बाद जांचकर्ताओं ने कई CCTV लोकेशन पर उसकी आवाजाही को ट्रैक किया। फिर पुलिस ने 15 और 16 सितंबर की पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाकर उस संदिग्ध टेम्पो का पता लगाया गया। उसके ड्राइवर की पहचान की गई और उससे पूछताछ की गई। इसके बाद हुई जांच में इस अपराध से जुड़े चार लोगों को पकड़ा गया, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।
पीड़िता परिजनों ने उसके लापता होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस के अनुसार, परिवार वालों ने कहा कि वह अक्सर घर से चली जाती थी और कुछ दिनों बाद लौट आती थी। लड़की चारों आरोपियों को जानती थी (जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं) और घटना वाले दिन उनके साथ एक टेम्पो में गई थी। बालिग आरोपी की पहचान खड्डा कॉलोनी के रहने वाले शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचू के तौर पर हुई है, जबकि तीन नाबालिगों की उम्र 16 और 17 साल है।
पढ़ें :- मणिपुर के संगीतकार की हत्या पर राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल, आज दिल्ली में रहने वाला हर नॉर्थ-ईस्ट का परिवार यही पूछ रहा है, क्या हम सुरक्षित हैं?
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर की शाम लड़की अपने परिचित 17 वर्षीय लड़के से मिलने गई थी। इस दौरान उससे हैवानियत हुई। पीड़िता ने भुगत लेने की धमकी दी तो आरोपी ने अपने दोस्त बुला लिए। फिर 3 दोस्तों ने शराब के नशे में उसकी अस्मत लूटी। 11 सितंबर की सुबह वह लड़की को ऑटो में डालकर खेत में ले गए। यहां उसके शरीर को चाकू से बर्बरता से गोदा फिर लाश छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ BNS और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।