नई दिल्ली। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। तीसरे कार्यकाल के अपने पहले फैसले में पीएम मोदी ने किसान निधि के 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए। इससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी दी है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, देशभर के अपने किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहला काम उनके लिए ही करने का अवसर मिला है। इसके साथ ही लिखा कि, इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किया, जिसका लाभ देश के मेरे 9 करोड़ से ज्यादा अन्नदाताओं को होगा। आने वाले समय में हम किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।
देशभर के अपने किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहला काम उनके लिए ही करने का अवसर मिला है। इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी… pic.twitter.com/YZQK3VCXIH
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2024
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
बता दें कि, रविवार शाम को ही प्रधानमंत्री मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों मंत्रीपरिषद में शामिल हुए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट का हिस्सा रहे राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने तीसरे कार्यकाल में भी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली।