नई दिल्ली। सिर्फ 21 साल की उम्र में अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने ऐसा काम किया, जो बहुत से लोग पूरी जिंदगी में नहीं कर पाते। अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) देश की सबसे बड़ी चर्चित फिल्म हनुमान अंश (Film Hanuman Ansh) की सफल प्रोड्यूसर बन इतिहास रच दिया है। फिल्ममेकिंग का कोई एक्सपीरियंस नहीं था, लेकिन दिल में एक कहानी थी और उसे लोगों तक पहुंचाने का जुनून। इसी जुनून में अनुप्रिया ने अपनी तीन साल की पार्ट-टाइम नौकरी से कमाई और बचाई हुई पूरी रकम अपनी पहली फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) में लगा दी।
पढ़ें :- Hanuman Ansh Box Office Collection : नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश का चौथे हफ्ते में चमत्कार, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ पार
बातचीत में अपने इस फैसले को लेकर अनुप्रिया कहती हैं कि उनके लिए उम्र कभी रुकावट नहीं बनी। उनका पूरा फोकस बस इतना था कि नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) यानी महाराज जी की कहानियों को आज की युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z तक पहुंचाया जाए। अनुप्रिया के मुताबिक, उन्हें खुद महाराज जी के बारे में एक विदेशी व्यक्ति के जरिए पता चला था। यही बात उन्हें अंदर तक चुभी। उनका कहना है कि भारत की युवा होने के नाते उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई कि उन्हें अपने ही देश की इतनी बड़ी आध्यात्मिक शख्सियत के बारे में उनकी अपनी कहानी से नहीं, बल्कि एक विदेशी के जरिए जानकारी मिली।यही सोच ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) बनाने की सबसे बड़ी वजहों में से एक बनी।
मुंबई में जन्मी अनुप्रिया ने ब्रिटेन (UK) की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ (University of Bath) से अर्थशास्त्र (Economics) की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद उन्हें ज्यूरिक में नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन उनका मन कुछ और करने का था। आखिरकार 2025 में वह भारत लौट आईं और फिर ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) से बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़ गईं। ब्रिटेन में पढ़ाई और काम के दौरान उन्होंने नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के बारे में एक लेख पढ़ा, इसके बाद उनके मन में बाबा की कहानी को युवाओं तक पहुंचाने का विचार आया।
उन्होंने अपनी पार्ट-टाइम नौकरियों से बचाए पैसे से फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Film Hanuman Ansh) बनाने का फैसला किया। फिल्म करीब 2 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी। शुरुआत में फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन लोगों की जुबान पर इसकी चर्चा बढ़ती गई और फिल्म 1500 से ज्यादा स्क्रीन तक पहुंची।
अपनी फिल्म के प्रचार के लिए बड़े स्टार्स और रियलिटी शो का सहारा लेने के बजाय, अनुप्रिया वृंदावन पहुंचीं और प्रेमानंद बाबा, बागेश्वर धाम और आचार्य प्रमोद कृष्णन से आशीर्वाद लिया। अब फिल्म की सफलता के बाद ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के सीक्वल की भी घोषणा हो चुकी है।
पढ़ें :- Video Viral : मुस्लिम शख्स ने नंगे पैर देखी नीम करोली बाबा फिल्म हनुमान अंश, यूज़र बोले- बिना राजनीति वाला भारत
21 साल की उम्र में इतना बड़ा सपना देखना और उसे पूरा करने की कोशिश करना वाकई प्रेरणादायक है। अनुप्रिया यूनाइटेड किंगडम में पढ़ी हैं, लेकिन आर्य समाज के विद्यालय के संस्कार आज तक नहीं भूली हैं। पढ़ाई के दौरान जो पैसे उन्होंने पार्टटाइम जॉब में कमाए, उन्हें सब इस फिल्म में लगा दिया। अब वो Gen Z सेंसेशन बन गई हैं। इन पैसों से अनुप्रिया समाज का भला करना चाहती हैं। उनका कहना है जो कुछ भी हुआ वो सब बाबा नीम करौली (Neem Karoli Baba) के आशीर्वाद से हुआ है।
अब आएगा ‘हनुमान अंश’ का सीक्वल!
फिल्म के आखिर में मेकर्स ने सीक्वल का हिंट भी दे दिया है। अब अनुप्रिया ने साफ कर दिया है कि फिल्म का दूसरा पार्ट जरूर आएगा। उन्होंने कहा कि वे अपने दर्शकों को निराश नहीं करेंगे। अनुप्रिया के मुताबिक, महाराज जी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इतना कुछ दिया है कि अब उनके पास सीक्वल बनाने के अलावा कोई और विकल्प ही नहीं है। दिलचस्प बात ये है कि अनुप्रिया अपनी अगली फिल्म में भी पहले पार्ट की सादगी बरकरार रखना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि ‘हनुमान अंश’ (Film Hanuman Ansh) को करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाने की योजना थी। उनका मानना है कि अगर यही फिल्म 10 करोड़ रुपये में बनाई जाती, तो शायद इसका अंदाज बिल्कुल अलग होता। कम बजट की वजह से फिल्म में जो रॉनेस और सादगी आई, अनुप्रिया उसे खोना नहीं चाहतीं। यानी साफ है कि ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का अगला पार्ट बड़ा जरूर हो सकता है, लेकिन उसकी सादगी और कच्चापन पहले जैसा ही रखने की कोशिश होगी।