Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार के बेगूसराय की 21 वर्षीय ‘मुस्कान कुमारी’ ने BPSC अधिकारी बन रचा इतिहास

बिहार के बेगूसराय की 21 वर्षीय ‘मुस्कान कुमारी’ ने BPSC अधिकारी बन रचा इतिहास

By Sushil Sah 
Updated Date

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के बखरी की रहने वाली मुस्कान कुमारी ने महज 21 वर्ष की उम्र में बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) की परीक्षा में 80वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। मुस्कान ने असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर (Assistant Planning Officer) का पद प्राप्त किया है।

पढ़ें :- हिमाचल के 'रमन चौहान' बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल, क्षेत्र में खुशी की लहर

शादी के बाद हासिल किया मुकाम

बखरी निवासी और स्वर्ण व्यवसायी कन्हैयालाल साह की पुत्रवधू मुस्कान ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। मुस्कान ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय मुस्कान ने अपने माता-पिता और ससुराल पक्ष के लोगों को दिया है।

मंत्री ने बताया समाज के लिए गौरव

मुस्कान को बधाई देने पहुंचे बिहार सरकार मंत्री संजय पासवान ने कहा कि किसी भी लड़की के लिए शादी के बाद इतनी कम उम्र में सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा पास करना ​बहुत कठिन है लेकिन मुस्कान ने इस परीक्षा को पास कर देश और समाज की बेटियों के लिए एक बड़ी मिसाल कायम की है।

पढ़ें :- बेटे की चाहत में बिजली विभाग के SDO ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरी कराया नवजात, मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

बखरी में दोहरी खुशी का माहौल

इस बार की बीपीएससी परीक्षा ने बखरी में दोहरी खुशी का अवसर दिया है। मुस्कान साथ-साथ इसी शहर की रहनेवाली गौरव केसरी ने भी अपने प्रथम प्रयास में 359वीं रैंक हासिल की है। आपको बता दे कि गौरव केसरी का चयन वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। इन दोनो युवतियों की सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल छाया हुआ है।

Advertisement