22 January Half Day : अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir, Ayodhya) में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) समारोह का आयोजन 22 जनवरी 2024 को किया जाना है। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन तक गवर्नमेंट ऑफिस में अवकाश की घोषणा की है।
पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन का ब्रेक दिया जाएगा। भारी जनभावनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। सरकारी दफ्तरों में दोपहर ढाई बजे तक अवकाश रहेगा।