Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 जून 2022 राशिफल: इन पांच राशि के जातकों को रहना होगा अलर्ट, इनपर होगी भगवान विष्णु की कृपा

24 जून 2022 राशिफल: इन पांच राशि के जातकों को रहना होगा अलर्ट, इनपर होगी भगवान विष्णु की कृपा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। संतान की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों काे आसानी से पूरा कर पायेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी। अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध रहेंगे।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

वृषभ राशिफल 

आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। कुटिल प्रवृत्ति के लोगों की मदद न करें, आपको धोखा दे सकते हैं। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का सन्तोषजनक परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। किसी काम में तत्काल परिणाम की अपेक्षा न करें। छात्रों को निराश होना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल

मित्रों के सहयोग से लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। नये व्यावसायिक साझेदारी से आपको लाभ होगा। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। संपत्ति विवाद दूर होंगे।

कर्क राशिफल

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। शोध कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। निवेश के लिये दिन उत्तम है। घर के सदस्यों के बीच वैचारिक सामंजस्य जरूरी है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

सिंह राशिफल 

आज शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कारोबार शुरू करने में आसानी होगी। किसी को सलाह न दें। इसके साथ ही किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करने से बचें। अफसर की बातों से खिन्न रहेंगे। लेकिन आपको फिर भी बहस नहीं करनी चाहिये। आप अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

कन्या राशिफल

प्रतिकूलता रहेगी। किसी संबंधी से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। मौसम में बदलाव का आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें। खानपान को नियंत्रित रखें।

तुला राशिफल

कठिन परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो सकता है। पुराने विवादित मामलों को शान्तिपूर्ण तरीके से निपटा लें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। शुभ सूचना मिल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल 

नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। अनैतिक कार्यों में से आपको दूर रहना चाहिये। अनजान लोगों से सावधान रहें, नुकसान की आशंका है। अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेगे। सत्संग में मन लगेगा।

धनु राशिफल 

धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। शान्त मन से समस्याओं का समाधान खोजें। दाम्पत्य जीवन में परस्पर सम्मान की भावना कम हो सकती है। अपनी बातों को जीवनसाथी पर न थोपें। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।

मकर राशिफल

आपको रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। नये लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। इलाज में ज्यादा खर्च होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। सहयोगी आपके काम में रूकावट डाल सकते हैं। घर में धार्मिक गतिविधियाँ हो सकती हैं। चिड़चिड़ापन हो सकता है। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

कुंभ राशिफल

विदेशों से अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। परिवार के लोगों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। तकनीकी से जुड़े कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आध्यात्मिक विकास के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उलझनों के बावजूद सभी काम समय पर ही पूर्ण होंगे। किसी को सलाह न दें।

मीन राशिफल 

किसी से विवाद होने की आशंका है। ऑफिस में सहकर्मियों का दबाव झेलना पड़ सकता है। अपनी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। युवाओं को नौकरी मिलेगी।

 

Advertisement