Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 जून 2022 राशिफल: इन 3 राशि के जातकों पर शनिदेव की होगी विशेष कृपा, इन्हें रहना होगा सचेत

25 जून 2022 राशिफल: इन 3 राशि के जातकों पर शनिदेव की होगी विशेष कृपा, इन्हें रहना होगा सचेत

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

पारिवारिक आयोजन में आप धन खर्च करेंगे। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नये व्यवसाय के लिये साझेदार मिल सकते हैं। घर वालों से किसी बात को लेकर मतभेद होगा। फाइनेंस से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिलेंगे। जीवनसाथी से प्रोत्साहन मिलेगा। संपत्ति विवाद दूर होंगे। (और पढ़ें)

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

वृषभ राशिफल

पुराने मित्रों से काफी दिनों के मुलाकात की सम्भावना है। परिवार के लोगों की फिक्र रहेगी। पूरी ईमानदारी से अपना काम पूरा करें। दिखावे से बचना चाहिये। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। धन की कमी के कारण व्यवसाय में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रिस्तेदारों के साथ संबंधों में मिठास रहेगी।

मिथुन राशिफल 

दफ्तर में सहयोगियों की मदद से आपको आसानी होगी। छात्र पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। थोक व्यापारियों को कारोबार में शानदार लाभ मिलेगा। सराफा व्यवसायियोंके लिये दिन बेहद शुभ है। आज उपहार मिल सकता है। क्रोध करने से नुकसान हो सकता है। युवाओं को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। (और पढ़ें)

कर्क राशिफल 

परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। पाचन में गड़बड़ी के चलते दिक्कत में रहेंगे। सामाजिक कार्यों को टाल सकते हैं। ऋण की रकम वापस कर पाएंगे। धन लाभ की स्थिति रहेगी। घर में कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल

आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। तनाव दूर सकता है। बेकार के कार्यों में खुद को न उलझाएं। सामाजिक स्थिति में सुधार आयेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। करियर को लेकर शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा लाभ होगा। लवर्स एक साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्टता आयेगी। दैनिक कार्यों को पूरा करेंगे।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

कन्या राशिफल 

आज किसी उलझन का सामना कर सकते हैं। विवाहेत्तर सम्बन्धों से नुकसान होगा। आपके मान सम्मान में कमी आएगी।अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। ज्यादा सोच-विचार में समय नष्ट कर सकते हैं। गैरकानूनी कार्यों में रुचि लेना उचित नहीं है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। (और पढ़ें)

तुला राशिफल 

आशानुरूप सफलता मिलेगी। जोखिम लेने से बचें। प्रबुद्ध लोगों से आज मुलाक़ात हो सकती है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। आज परिवार को पर्याप्त समय देंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अफसरों से मुलाकात से लाभ होगा। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। (और पढ़ें)

वृश्चिक राशिफल

कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज का दिन ठीक रहेगा। बड़ी डील सोच समझकर ही करें। व्यापार के नये ऑफर मिल सकते हैं। रहस्यमयी विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर प्रवृत्त होंगे। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा।

मकर राशिफल 

किसी कार्य के सिलसिले में यात्र पर जा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच में तनाव रहेगा। कार्यभार की अधिकता के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा।स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें। लालच के चक्कर में नुकसान होगा। मित्र आपसे दूर हो सकते हैं। (और पढ़ें)

कुंभ राशिफल 

कारोबार से जुड़ी समस्याओं को लेकर परिवार के लोगों से चर्चा कर सकते हैं। दूसरों के भरोसे न रहें। अपनी जिम्मेदारी को हर हाल में पूरा करें।मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। निजी क्षेत्र से आपको जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न करें। (और पढ़ें)

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

मीन राशिफल 

ऑफिस के सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है। आपके कार्य कौशल में निखार आएगा। तकनीकी क्षेत्र की जानकारी हासिल करने में रूचि बढ़ेगी। अधिक काम होने के बाद भी उत्साहित रहेंगे। संतान की जरूरतों को पूरा करने में धन खर्च कर सकते हैं। कारोबार में अच्छी प्रगति करेंगे।

Advertisement