Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 30 नवंबर 2022 राशिफल: इन जातकों के भाग्य में आएगी चारों तरफ से खुशहाली, जाने अपनी राशि का हाल

30 नवंबर 2022 राशिफल: इन जातकों के भाग्य में आएगी चारों तरफ से खुशहाली, जाने अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज आपका दिन सुखद रहेगा. आप जिस भी काम को पूरा करना चाहते हैं, वह काम पूरा हो जाएगा। किसी पुराने मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं। साथ ही शाम के समय आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त

वृषभ राशिफल

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है. अभ्यास में सफलता मिलेगी और उन्नति का नया मौका मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। अपनी भावनाएं नियंत्रित करें। किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करें, नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशिफल

आज आपका पूरा जोर पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों पर रहेगा. परिवार में अधिक समय बिताएंगे और घर की जरूरतों को समझकर उन पर खर्च करेंगे। घरेलू खर्चे बढ़ने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन काफी मजबूत रहेगा और स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

कर्क राशिफल 

आज आपका दिन ठीक रहेगा. ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव काम आ सकता है। किसी भी नए व्यापार में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।

सिंह राशिफल

आज के दिन किसी स्त्री संबंधी के कारण आपको तनाव हो सकता है. हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन के सभी संकट दूर होंगे और परिवार में चारों तरफ से खुशहाली आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उदर विकार या चर्म रोग के प्रति सचेत रहें। स्वजनों से अनबन न हो इसका ध्यान रखें।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

कन्या राशिफल

आज परेशानियों से निजात मिलेगी. मानसिक परेशानियां खत्म होंगी और आज कुछ बड़े मामलों का फैसला होगा। इससे आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में भी ख़ुशियाँ बढ़ेंगी और आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार देंगे।

तुला राशिफल

आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर ले जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी. जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार और नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में लगातार वृद्धि होगी। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपको काफी व्यस्त रखेगा. अचानक कोई अटका हुआ काम बनेगा और कोई चलता हुआ काम रुक सकता है जिससे आप न तो ज्यादा खुश होंगे और न ही ज्यादा दुखी। अपने कार्यों को सही तरीके से करने के लिए सही रणनीति बनाएं और आलस्य छोड़कर काम करें।

मकर राशिफल

आज आपके मन में नए विचार आ सकते हैं. किसी काम को लेकर आप कोई नई योजना भी बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप इसे पूरा करने में भी सफल रहेंगे।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

कुम्भ राशिफल

आज परिवार में अप्रसन्नता के कारण घर का वातावरण प्रदूषित रहेगा. आत्मसंतुष्ट बनो। क्रोध की अधिकता से बचें। नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का व्यय अधिक होगा। किसी खास बीमारी के पीछे अचानक खर्चा हो सकता है।

मीन राशिफल

दिन की शुरुआत नाजुक रहेगी, इसलिए शुरुआत में कोई बड़ा काम न करें. लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी।

Advertisement