Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jhalawar School Collapses:राजस्थान में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत ,कई हुए जख्मी

Jhalawar School Collapses:राजस्थान में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत ,कई हुए जख्मी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां  एक  सरकारी स्कूल में छत गिरेने से चार बच्चों  की मौत हो गयी है। घटना में 17 बच्चे जख्मी हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया  गया। वहीं आशंका जताई जा रही है कुछ छात्र अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। वहीं  कक्षा में करीब 60 बच्चे मौजूद थे।मिली जानकारी के मुताबिक ,ये हादसा  झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी की है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

यहाँ पर शुक्रवार सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई। छत गिरने के कारण कक्षा में मौजूद कई छात्र मलबे में दब गए। इससे कुछ  छात्र  जख्मी हो गए और कुछ छात्रों की मौत हो गयी ।इस घटना  के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

घटना  में चार बच्चों की मौत 

एक रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे को लेकर झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि  पिपलौदी प्राइमरी स्कूल की छत गिरने से 3-4 छात्रों की मौत हो गई है। इस हादसे में 17 बच्चों  के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक ये हादसा  जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे कक्षा में उपस्थित  थे। पुलिस के अनुसार घटना के तुरंत बाद शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया।

यहाँ देखें वीडियो 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

सीएम ने दिया घायल बच्चों के उपचार का आदेश

पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव

हादसे को लेकर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख शोक व्यक्त किया है ।सीएम ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि झालावाड़ के पीपलोदी में एक स्कूल की छत गिरने से हुई दुखद दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।वहीं, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने की खबर आ रही है, जिसमें कई बच्चे और शिक्षक घायल हुए हैं। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करत

Advertisement