Battel Of galwan :बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म battel of Galwan के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं। सलमान खान पिछले 20 सालों से हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होने ‘दबंग’ और ‘ वांटेड’ जैसे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ उन्हे अब एक्शन सीन करने में दिक्कत हो रही है।सलमान ने मुंबई के एक इवैंट में इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बताया बताया।‘ बैटल ऑफ गलवान’ भारत और चाइना के बीच झड़प पर बनी हुई है। सलमान ने फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स फिल्माए हैं।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
कितनी मुश्किल हुई सलमान को एक्शन सीन में
फिल्म को याद करते हुए एक्टर ने कहा- ये फिल्म शारीरिक रूप से बहुत मुश्किल है. हर साल, हर महीने, हर दिन ये ज्यादा मुश्किल हो रहा है. अब मुझे ट्रेनिंग के लिए ज्यादा वक्त देना पड़ता है. पहले मैं एक या दो हफ्ते में तैयारी कर लेता था, अब मुझे दौड़ना, किकिंग, पंचिंग और बाकी सब करना पड़ता है. ये फिल्म सब डिमांड करती है ।
ठंड में शूट करने में हुई दिक्कत?
सलमान ने कहा कि वो इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं। अब एक्टर 59 साल के हो चुके हैं. ऐसे में पहले की तरह एक्शन करना आसान नहीं है. सलमान बोले- जब मैंने ये फिल्म साइन की, मुझे लगा ये बहुत शानदार है, लेकिन ये करना बहुत, बहुत मुश्किल है. मुझे लद्दाख में 20 दिन शूटिंग करनी है और 7-8 दिन ठंडे पानी में शूट करना है. हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे.