Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के प्लासियो मॉल में 6-7 लोगों ने युवक पर किया हमला,बाउंसर से डंडा छीनकर सिर किए वार

लखनऊ के प्लासियो मॉल में 6-7 लोगों ने युवक पर किया हमला,बाउंसर से डंडा छीनकर सिर किए वार

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Lucknow Up : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक मारपीट का मामला सामने आया है। ये मामला सुशांत गोल्फ सिटी के पास फ़ेमस मॉल फिनिक्स प्लासियो स्थित  टॉनिक बार का है । बता दें बार  के बाहर देर रात एक आदमी पर कई लोगों ने हमला कर दिया। ये घटना करीब 2 बजे रात की  है । त्रिवेणीनगर सीतापुर रोड निवासी अनुज सिंह जब टॉनिक बार से बाहर निकल रहे थे, तब माल के गेट पर खड़ी एक XUV में सवार 6-7 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला करने से पहले  उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था।

पढ़ें :- वित्तीय वर्ष समाप्त होने में छह दिन शेष, 40 फीसदी बजट नहीं हो पाया खर्च, एक कार्यदिवस में पूरा बजट इस्तेमाल करना विभागों के लिए बना टेढ़ी खीर

 

इसके बाद हमलावरों में से तीन लोगों ने बाउंसर से डंडा छीनकर अनुज  पर कई  वार किए। वहां मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह अनुज को बचाया। इस हमले में अनुज बुरी तरह घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अनुज और दो आरोपियों को थाना ले गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पढ़ें :- जंग के बीच बढ़ी कूटनीती : मई में डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा तय, शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात
Advertisement