Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष-महासचिव समेत 68 पदाधिकारी सस्पेंड, दिल्ली रैली में न शामिल होने पर एक्शन

यूपी में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष-महासचिव समेत 68 पदाधिकारी सस्पेंड, दिल्ली रैली में न शामिल होने पर एक्शन

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Youth Congress Suspension Order : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष-महासचिव समेत 68 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये लोग दिल्ली में हुई रैली में शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद पार्टी ने अनुशासनहीनता को लेकर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

पढ़ें :- रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में BJP ने सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली से दूरी बनाना को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘घोर अनुशासनहीनता’ माना है। उनके निर्देश पर युवा कांग्रेस के यूपी ईस्ट के को-इंचार्ज नरसिम्हा यादव और यूपी ईस्ट के अध्यक्ष विशाल सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर वाला निलंबन पत्र जारी किया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के 12 जिलाध्यक्ष, तीन प्रदेश उपाध्यक्ष, 33 प्रदेश महासचिव, 18 प्रदेश सचिव, संयुक्त सचिव और सोशल मीडिया कोअर्डिनेटर को सस्पेंड किया गया है। प्रयागराज के पांच पदाधिकारियों पर भी गाज गिरी है।

पढ़ें :- 'राहुल गांधी के 1 नवंबर वाले नाटक के चार मकसद...' केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन की रैली पर लगाए बड़े आरोप

उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के सस्पेंड पदाधिकारियों में प्रयागराज युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा, प्रदेश महासचिव निशांत रस्तोगी, प्रदेश महासचिव अनुभव सिंह और प्रदेश सचिव आयुष मौर्या का नाम शामिल है।

Advertisement