1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Viral : कांग्रेस बोली-पीएम मोदी और BJP ने यमुना सफाई का खूब ढिंढोरा पीटा, छठ महापर्व में महिलाओं को जहरीले झाग वाले पानी में पूजा करने को छोड़ा

Viral : कांग्रेस बोली-पीएम मोदी और BJP ने यमुना सफाई का खूब ढिंढोरा पीटा, छठ महापर्व में महिलाओं को जहरीले झाग वाले पानी में पूजा करने को छोड़ा

देश की राजधानी यमुना नदी (Yamuna River) की सफाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और बीजेपी सरकार (BJP Government) के दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। छठ महापर्व (Chhath Festival) के दौरान यमुना नदी में जहरीले झाग और प्रदूषित पानी के बीच महिलाओं को पूजा-अर्चना करते देख सरकार की तैयारियों और सफाई अभियान पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी यमुना नदी (Yamuna River) की सफाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और बीजेपी सरकार (BJP Government) के दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। छठ महापर्व (Chhath Festival) के दौरान यमुना नदी में जहरीले झाग और प्रदूषित पानी के बीच महिलाओं को पूजा-अर्चना करते देख सरकार की तैयारियों और सफाई अभियान पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने जुटाया दो तिहाई का आंकड़ा! संसद में लाने ही जा रही डिलिमिटेशन बिल, जानें क्या है रणनीति?


इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने आरोप लगाया कि यमुना की सफाई के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर श्रद्धालुओं को प्रदूषित पानी में पूजा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

आरोप है कि यह लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और मां यमुना के प्रति जिम्मेदारी के साथ बड़ा धोखा है। विपक्ष ने इस स्थिति के लिए मोदी सरकार और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसके लिए सरकार को कभी माफ नहीं किया जा सकता।

पढ़ें :- देश के सबसे बड़े आबादी वाले प्रदेश में NHM बजट न खर्च करने में पहले नंबर पर है यूपी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...